Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शिक्षक कभी सेवा निवृत्त नहीं होता: BEO सौरभ

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान: दारौंदा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बालडीह में बुधवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक रामशीला कुमारी के सेवा निवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षक, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके लंबे शैक्षणिक योगदान को याद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शिक्षिका रश्मि कुमारी ने की, जबकि संचालन शिक्षक हरिचरण यादव ने किया। समारोह में विद्यालय परिसर भावुक माहौल में तब्दील हो गया। बच्चों ने गीत एवं स्वागत प्रस्तुत कर अपनी प्रिय शिक्षिका के प्रति सम्मान प्रकट किया। मुख्य अतिथि बीईओ सौरभ सुमन ने कहा कि रामशीला कुमारी ने अपने सेवा काल में शिक्षा के प्रति समर्पण, अनुशासन और मानवीय मूल्यों की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक कभी सेवा निवृत्त नहीं होता, बल्कि समाज को दिशा देने का उसका कार्य जीवनभर चलता रहता है। उनके कार्यों से नई पीढ़ी के शिक्षक प्रेरणा लेते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास में रामशीला कुमारी की भूमिका सराहनीय रही है। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी निष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी।
सेवा निवृत्त शिक्षिका रामशीला कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय परिवार एवं बच्चों से मिला स्नेह उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य उनके लिए केवल नौकरी नहीं, बल्कि सेवा और संस्कार देने का माध्यम रहा। विदाई के इस पल में विद्यालय एवं बच्चों की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी।

समारोह में कुमारी सोनी सिंह, प्रदीप पाण्डेय, बिपुल कुमार, करुणाकांत तिवारी, आशुतोष सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, लेखापाल संजय गुप्ता सहित विद्यालय परिवार एवं बच्चों ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।