Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शिवम कुमार ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दरौंदा प्रखंड के उस्ती गांव के शिवम कुमार ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। शिवम ने कुल 300 अंकों में से 257 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे गांव में खुशी की लहर है।

रिजल्ट आने के बाद शिवम के पिता अनिल कुमार, माता सिंधु कुमारी और दादा भृगुनाथ सिंह ने खुशी जाहिर की और कहा कि यह परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि शिवम शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती और लक्ष्य-केन्द्रित छात्र रहा है।
शिवम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और दादा के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा, “मैंने अपना लक्ष्य तय कर पढ़ाई शुरू की थी। सिलेबस पूरा करने के बाद समय-समय पर रिवीजन करता रहा। यही निरंतर मेहनत और अनुशासन मेरी कामयाबी का राज है।”
शिवम की इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है। ग्रामीणों ने शिवम के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह आगे चलकर देश की सेवा में योगदान देगा।