Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शेखपुरा: SI ने जाति पूछकर ई-रिक्शा ड्राइवर से की मारपीट

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार ।

SI ने जाति पूछकर ई-रिक्शा ड्राइवर से की मारपीट, जबरन थूक चटवाया: बोला- ब्राह्मण पसंद नहीं

बिहार के शेखपुरा जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मेहुस थानाध्यक्ष प्रवीण चंद दिवाकर पर एक ई-रिक्शा चालक से जाति पूछकर मारपीट करने और थूक चटवाने का आरोप लगा है। मामला सोमवार शाम का है। पीड़ित का कहना है कि सड़क पर साइड न देने को लेकर SI को गुस्सा आया और उन्होंने उसे बीच सड़क पर पीटना शुरू कर दिया।

 

ड्राइवर के मुताबिक, वह सवारी छोड़ने के बाद घर लौट रहा था तभी पीछे से बुलेट पर SI आ रहे थे। आगे ट्रैफिक के कारण वह साइड नहीं दे सका। इस पर SI ने गाड़ी से उतरकर उसकी पिटाई कर दी। फिर ड्राइवर को जबरन गाड़ी से नीचे उतारकर डंडे मंगवाए और पीटा। पिटाई के दौरान SI ने उसका नाम और जाति पूछी। जब उसने बताया कि वह ब्राह्मण है, तो SI ने कहा कि उसे ब्राह्मणों से नफरत है और वह उन्हें देखना तक नहीं चाहता।

ड्राइवर का आरोप है कि इसके बाद SI ने उसके मुंह से थूक निकलवाया और जबरन थूक चटवाया। पीड़ित को कमर के नीचे गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है।

 

मामले की शिकायत लोजपा सांसद प्रतिनिधि सचिन सौरभ को दी गई, जिन्होंने SP बलिराम कुमार चौधरी से संपर्क किया। जांच ASP राकेश कुमार द्वारा की गई। रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर SP ने तुरंत थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए।

SDPO डॉ. राकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए होती है, न कि उत्पीड़न के लिए। SI को दोषी मानते हुए थाने से हटा दिया गया है और विभागीय कार्रवाई जारी है। पीड़ित का कहना है कि वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और ऐसे अफसरों को पुलिस सेवा में रहने का हक नहीं है।