लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन गुरुवार को दारौंदा प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।
भीखाबांध स्थित भैया-बहिन मंदिर में भी रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने पूजा-अर्चना की। यहां श्रद्धालुओं की विशेष आस्था देखने को मिली। रक्षा बंधन पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और राखी बांधी। घरों में विशेष पकवान बनाए गए। दूर-दराज रहने वाले भाई-बहन भी पर्व मनाने के लिए अपने घर पहुंचे।







