Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

श्रावणी मेला की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |

सीवान / सिसवन : श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय एवं पुलिस अधीक्षक पुरण कुमार झा ने सिसवन प्रखंड स्थित ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर पहुंचकर मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए लाइटिंग, सड़क, शौचालय, पेयजल, बैरिकेडिंग तथा अतिक्रमण हटाने के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी होनी चाहिए।

वहीं पुलिस अधीक्षक पुरण कुमार झा ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा पुलिस बल की तैनाती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए जाएं और किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

डीएम और एसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंगलवार तक सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।