लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा । सिसवन रामगढ़ पंचायत के मेंहदार स्थित ऐतिहासिक बाबा महेन्द्रनाथ धाम में आयोजित श्रावणी मेले को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी विजय कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई एवं चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मेला शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।







