Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

श्रीगंगानगर: रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की साजिश, हादसा टला

स्टेट डेस्क, रानी कुमारी।

श्रीगंगानगर, भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित श्रीगंगानगर जिले में मंगलवार रात अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर ब्लास्ट की घटना से हड़कंप मच गया। रामसिंहपुर थाना क्षेत्र के 50 जीबी गांव के पास हुए इस धमाके में रेलवे पटरी को सहारा देने वाले सीमेंट के दो पिलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि अनूपगढ़ से सूरतगढ़ की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन घटनास्थल से गुजर चुकी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना मंगलवार देर रात करीब 9:45 से 10:30 बजे के बीच हुई। सूत्रों और पुलिस जानकारी के अनुसार, अनूपगढ़ जंक्शन से सूरतगढ़ की ओर रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन करीब 8:30-9:00 बजे इस इलाके से सुरक्षित गुजर चुकी थी। ट्रेन के गुजरने के लगभग 45 मिनट से दो घंटे बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज करीब 200 मीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट इतना तेज था कि सीमेंट के पिलर बिखर गए, अंदर लगा सरिया बाहर निकल आया और पटरियों के बीच करीब दो फीट गहरा गड्ढा बन गया। कुछ जगहों पर क्लिपर भी पटरी से अलग हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही श्रीगंगानगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरिशंकर यादव मौके पर पहुंचे। उनके साथ स्थानीय पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम, बम निरोधक दस्ता (बीडीएस), डॉग स्क्वाड, एंटी टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस), सीआईडी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर पहुंच गईं। इलाके को सील कर दिया गया और गहन जांच शुरू कर दी गई।

एसपी हरिशंकर ने बताया कि अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी गांव के पास रेलवे ट्रैक को सहारा देने वाले दो स्लीपर ब्लॉक संदिग्ध विस्फोट में क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा, “अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह विस्फोटक से हुआ ब्लास्ट है या कोई अन्य कारण। एफएसएल टीम साक्ष्य जुटा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।” उन्होंने हाल में सीमावर्ती इलाके से बरामद 7.5 किलो आरडीएक्स से इस घटना का कोई सीधा संबंध न होने की बात भी कही।

सुरक्षा कारणों और जांच की सुविधा के लिए अनूपगढ़-सूरतगढ़ रूट पर कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं। इनमें गाड़ी संख्या 59711 (सूरतगढ़-अनूपगढ़) और 59712 (अनूपगढ़-सूरतगढ़) के अलावा अन्य कुछ सेवाएं भी प्रभावित हुईं। यात्री सेवाएं सुबह तक निलंबित रहीं।

यह इलाका भारत-पाक सीमा के करीब होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां सभी पहलुओं पर जांच कर रही हैं।