Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

श्री श्रीजग गण बीरगंज द्वारा आपदा प्रबंधन अभ्यास प्रशिक्षण

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

बीरगंज: नेपाली सेना अंतर्गत श्री श्रीजग गण बीरगंज द्वारा आपदा प्रबंधन एवं बचाव संबंधी अभ्यास प्रशिक्षण बीरगंज स्थित घड़िअर्वा पोखरी में सम्पन्न हुआ। प्राकृतिक आपदाओं के समय जनधन की क्षति को न्यूनिकरण करने के उद्देश्य से आयोजित उक्त कार्यक्रम श्री श्रीजग गण बीरगंज के प्रमुख कर्नल लोकेन्द्र बहादुर कार्की के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में बीरगंज महानगरपालिका वडा नं. 10 के कार्यवाहक अध्यक्ष सन्तोष जैसी प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं वडा नं. 8 के अध्यक्ष रितेश गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त घड़िअर्वा छठ पूजा व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार साह, पूर्व अध्यक्ष दिलीप साह कानु, घड़िअर्वा स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष सन्तोष साह सहित स्थानीय समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं सर्वसाधारण की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

उक्त कार्यक्रम में श्री राम चरण साह, पन्नालाल माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों तथा संचारकर्मियों की भी सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान नेपाली सेना द्वारा आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों, बाढ़ से बचने के उपाय तथा डूबने की स्थिति में सुरक्षित रहने के तरीकों का व्यवहारिक प्रदर्शन किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सेना के जवानों ने बाढ़ आने की स्थिति में बचाव कार्य कैसे किया जाता है, इसका विस्तृत डेमो प्रस्तुत किया। डूब रहे व्यक्ति को रस्सी, लाइफ जैकेट, ट्यूब तथा स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्रियों की सहायता से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का अभ्यास कराया गया। साथ ही तेज बहाव में फंसे लोगों को बचाने, बचाव दल के समन्वय, प्राथमिक उपचार देने तथा आपदा के समय नागरिकों द्वारा अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीयवासी एवं विद्यार्थियों ने नेपाली सेना द्वारा प्रस्तुत बचाव अभ्यास को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। विशेष रूप से बाढ़जनित जोखिम बढ़ते जाने की स्थिति में इस प्रकार के जागरूकता एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण को समुदाय के लिए अत्यंत आवश्यक बताया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रमुख अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने आपदा के समय नेपाली सेना द्वारा निभाई जा रही भूमिका की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।