लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान /महाराजगंज के पसनौली काली माता मंदिर में चल रहे श्री शत चंडी महायज्ञ महोत्सव का आज हवन के साथ समापन हुआ। यह महायज्ञ 6 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चला और 14 अप्रैल को समापन हुआ, इस महायज्ञ में गोरेयाकोठी के विधायक देवेशकांत सिंह शामिल हुए क्षेत्र में अमन चैन और खुशहाली के लिए माता से प्रार्थना किए।
जिसमें डॉ त्रिपुरारी शरण भाजपा जिला मंत्री अजय कुमार, डॉक्टर त्रिपुरारी शरण,आनन्द प्रकाश ,विकास सिंह ,मुन्ना मिश्रा, विद्याभूषण मिश्रा ,अनिल सिंह, श्यामकिशोर तिवारी, राकेश सिंह, शारदा देवी ,सुप्रिया कुमारी, शक्ति शरण प्रसाद, सहित सभी श्रद्धालु शामिल हुए।







