Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

संजू लौटे, सूर्या-रिंकू बाहर; अफगानिस्तान सीरीज में टीम इंडिया का बड़ा सरप्राइज, बुमराह पर भी सस्पेंस

स्पोर्ट्स डेस्क, शिवेश कुमार शौर्य।

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसकी कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। टीम में संजू सैमसन की वापसी हुई है और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर भी चयनकर्ताओं ने भरोसा कायम रखा है। वहीं, जसप्रीत बुमराह समेत चार खिलाड़ियों का चयन फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन किया गया है।

इस टीम की सबसे बड़ी बात यह है कि टी20 टीम की कप्तानी अब भी श्रेयस अय्यर के पास है, जबकि पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव इस बार स्क्वॉड में शामिल नहीं हैं। सूर्यकुमार ने हाल ही में टी20 टीम से बाहर किए जाने पर निराशा भी जताई थी।

संजू सैमसन की वापसी, ईशान किशन भी विकेटकीपिंग विकल्प

संजू सैमसन को एक बार फिर टी20 टीम में जगह मिली है। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर उनके साथ ईशान किशन भी टीम में मौजूद हैं। इससे भारत के पास विकेटकीपिंग के दो विकल्प होंगे।

बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर कप्तान की भूमिका निभाएंगे।

15 साल के वैभव पर फिर भरोसा

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में जलवा बरकरार है। महज 15 साल की उम्र में उन्हें एक बार फिर टी20 स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

वैभव ने हालिया जिम्बाब्वे दौरे में दो अर्धशतक लगाकर वापसी की थी। इसके बाद चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए भी उन पर भरोसा जताया है। अब उनके सामने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह और मजबूत करने का मौका होगा।

बुमराह समेत चार खिलाड़ियों पर फिटनेस की नजर

टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। बुमराह के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का चयन भी फिटनेस के अधीन किया गया है।

यानी सीरीज शुरू होने से पहले इन चारों खिलाड़ियों की फिटनेस पर नजर रहेगी।

गेंदबाजी में बुमराह-अर्शदीप के साथ हर्षित

भारत के पेस अटैक में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा शामिल हैं। हालांकि बुमराह और हर्षित की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस से जुड़ी है।

स्पिन विभाग में अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई जैसे विकल्प मौजूद हैं। इससे टीम के पास अलग-अलग परिस्थितियों के लिए गेंदबाजी के कई विकल्प होंगे।

रिंकू सिंह समेत 8 खिलाड़ी बाहर

जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी गई टीम से तुलना करने पर इस बार आठ खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। इनमें रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह शामिल हैं।

भारत का पूरा स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा

फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन।

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल

- पहला टी20: 13 सितंबर 2026 — दिल्ली
- दूसरा टी20: 15 सितंबर 2026 — दिल्ली
- तीसरा टी20: 17 सितंबर 2026 — दिल्ली

तीनों मुकाबले दिल्ली में खेले जाएंगे।