Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान | दारौंदा छपरा सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर स्थानीय बाजार दरौंदा में सड़क पार कर घर जाने के क्रम मोटर साइकिल की धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज को ले जाने के क्रम में मौत हो गई. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सिरसांव मठिया गांव निवासी सुंद्रिका साह (70वर्ष) रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुंद्रिका साह शनिवार की  देर रात्रि दुकान बंद कर के घर  जा रहे थे. इस बीच दरौंदा मछली बाजार के समीप सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार छपरा से सीवान जा रहा मोटरसाइकिल सवार की धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां से स्थित गंभीर होने के बाद डॉक्टरों ने रविवार की सुबह में पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. जहां इलाज को ले जाने के क्रम में दरौंदा के समीप मौत हो गई. इधर मौत के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी दरौंदा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह को दीं. जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक सुंद्रिका साह के चार लड़के एवं तीन लड़की है. सभी का शादी हो गई है. इधर घटना की जानकारी के बाद पत्नी हेवन्ती देवी रो रो कर मूर्छित हो जा रही है.