Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

लोकल डेस्क, मुस्कान कुमारी।

बेगूसराय : बेगूसराय में तेज रफ्तार बस ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार की रात की है। दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी स्वर्गीय मन्नान के बेटे मोहम्मद लालसर (23) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही गढ़पुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और क्षतिग्रस्त साइकिल को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ससुराल जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मोहम्मद लालसर की शादी करीब डेढ़ महीने पहले गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौड़ गांव में हुई थी। मंगलवार देर शाम वह साइकिल से अपने ससुराल जा रहा था। ससुराल से लगभग दो किलोमीटर पहले हरसाइन पुल के पास बेगूसराय की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस को देखकर ड्राइवर मौके से फरार

संयोगवश घटना के समय गढ़पुरा थाना पुलिस की गाड़ी उसी रास्ते से गुजर रही थी। पुलिस की गाड़ी को देखकर ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और  ड्राइवर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

परिवार का इकलौता सहारा था लालसर

मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह परिवार का इकलौता पुत्र था और मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था। उसकी शादी को अभी डेढ़ महीना ही हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही उसके घर और ससुराल में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।