Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सड़क दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर अनिल सिंह की मौत

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी |

दरौंदा: थाना क्षेत्र के धानाडीह गांव के मूल निवासी एवं उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में वन विभाग में तैनात सब इंस्पेक्टर अनिल सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह उर्फ बबलू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके भतीजा अनिल सिंह 6 दिसंबर को ऑफिस से बाहर निकल रहे थे, तभी तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी बीएचयू रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान 8 दिसंबर की दोपहर को उनकी मौत हो गई।

उनका अंतिम संस्कार काशी विश्वनाथ घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। पीछे पत्नी प्रेम देवी, दो पुत्र और दो पुत्रियाँ (सभी अविवाहित) शोक संतप्त परिवार के रूप में रह गए हैं।

दु:खद घटना की जानकारी मिलते ही विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह, उमाशंकर सिंह, बृजनंदन सिंह, मनीष सिंह, रणजीत सिंह, आनंद सिंह, राजन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उनके पैतृक गांव धानाडीह पहुंचे तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

क्षेत्र में उनके निधन को अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।