Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सबौर में 50 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

लोकल डेस्क, रानी कुमारी।

भागलपुर, बिहार के भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 510.24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव और विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार के अनुसार, ब्रह्मदेव होटल के पास कुछ लोगों द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और स्थानीय थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम तथा मजिस्ट्रेट के साथ छापेमारी की गई।

पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद युवक भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 510.24 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरधो गांव निवासी पंचानंद कुमार के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई भागलपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत हुई है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बरामद मोबाइल की जांच और आपूर्ति नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहन पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि स्रोत और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान होने पर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पर्व-त्योहार के मौसम में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।