Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सम्राट कैबिनेट का बड़ा निर्णय, 18 प्रस्तावों पर मुहर

स्टेट डेस्क, रानी कुमारी |

सम्राट चौधरी कैबिनेट का बड़ा निर्णय, डीए वृद्धि समेत 18 प्रस्तावों पर मुहर 

बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए में वृद्धि समेत कुल 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

बिहार मंत्रिमंडल ने इस वर्ष 01 जनवरी से विभिन्न वेतन आयोगों के तहत डीए बढ़ाने को मंजूरी दी थी। इस निर्णय के तहत छठे वेतन आयोग के तहत डीए 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत किया गया है। पांचवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए इसे 474 प्रतिशत से बढ़ाकर 483 प्रतिशत किया गया, जबकि सातवें वेतन आयोग के तहत डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत कर दिया गया है।

राज्य सचिवालय में आयोजित यह बैठक मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली कैबिनेट बैठक थी, जिसमें सभी 34 मंत्रियों ने हिस्सा लिया। बैठक में विकास, वित्त, प्रशासन और जनकल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई और उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई।

सरकार के इस फैसले से लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ आगामी वेतन और पेंशन में शामिल किया जाएगा।  

कैबिनेट बैठक में राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने, विभिन्न विभागों में योजनाओं के क्रियान्वयन को गति देने तथा वित्तीय प्रबंधन को बेहतर बनाने से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। सूत्रों के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और आधारभूत संरचना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बैठक के दौरान सभी विभागों को विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।