लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |
सिवान : सरेयां गांव में मंदिर निर्माण का कार्य पिछले लगभग 20 वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। यह मंदिर गांव की आस्था, एकता और सम्मान का प्रतीक है, लेकिन लंबे समय से निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाने के कारण ग्रामवासियों में चिंता बनी हुई है।
गांव के लोगों का कहना है कि इतने बड़े और प्रतिष्ठित गांव में मंदिर का निर्माण अधूरा रहना उचित नहीं है। मंदिर निर्माण को पूरा करना पूरे गांव का सामूहिक दायित्व है। किसी एक व्यक्ति के प्रयास से इतना बड़ा कार्य संभव नहीं है, इसलिए सभी ग्रामवासियों के सहयोग की आवश्यकता है।ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार सहयोग दें, ताकि लंबे समय से अधूरा पड़ा मंदिर निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके। गांव की एकता और मान-सम्मान को बनाए रखने के लिए सभी लोगों को इस पवित्र कार्य में आगे आकर सहयोग करना चाहिए।







