Ad Image
Ad Image
Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सलमान खान ने बताया अपना काम करने का तरीका, बोले- “मैं स्क्रिप्ट पढ़ता नहीं, सुनकर समझता हूं विजन”

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपने काम करने के तरीके को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने आज तक किसी फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तरह पढ़कर नहीं समझी, बल्कि वह हमेशा निर्देशक और लेखक से कहानी सुनकर फिल्म का विजन समझते हैं।

एक बातचीत के दौरान सलमान खान ने कहा कि उन्हें स्क्रिप्ट पढ़ने से ज्यादा उसे सुनना पसंद है, क्योंकि इससे वह निर्देशक और लेखक के असली विजन को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह खुद स्क्रिप्ट पढ़ेंगे, तो उनके दिमाग में अलग तरह की कल्पना बनने लगेगी, जो फिल्म बनाने वाले के विजन से अलग हो सकती है।

सलमान खान ने कहा,“मैंने अपनी जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट पढ़ी नहीं। मैं स्क्रिप्ट सुनता हूं, ताकि समझ सकूं कि निर्देशक किस तरह की फिल्म बनाना चाहता है और उसका विजन क्या है।”

अभिनेता के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म प्रेमियों के बीच चर्चा शुरू हो गई। कई लोगों ने सलमान के काम करने के अंदाज को अनोखा बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे उनके लंबे अनुभव और स्टारडम से जोड़कर देखा।

सलमान खान लंबे समय से हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय सितारों में गिने जाते हैं। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं और देश-विदेश में उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में युद्ध, साहस और बलिदान की कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।