Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सहयोग शिविर: अब हर विभाग में बनेगा ‘सहयोग सेल’, गांवों की शिकायतों पर होगी सीधी नजर

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

- सभी सेल में एक-एक नोडल पदाधिकारी की होगी प्रतिनियुक्ति, निभाएंगे आवेदनों की वस्तुस्थिति से प्राधिकार को अवगत कराने की जिम्मेदारी

पटना, ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्या समाधान करने के लिए आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सभी विभागों में सहयोग सेल का गठन किया जाएगा। इस सहयोग सेल में नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति होगी जो समय-समय पर पोर्टल पर उपलब्ध आवेदनों की निगरानी करेंगे और इससे सक्षम प्राधिकार को अवगत कराएंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक-पुलिस अधिक्षक को जारी पत्र में कहा है कि सहयोग शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए विभिन्न स्तरों पर सहयोग सेल का गठन आवश्यक है। इस दिशा में उन्होंने विभाग स्तर पर सेल गठित करने के निर्देश दिए हैं।

पत्र में उन्होंने कहा है कि संभावित कार्यालयों में जिला पदाधिकारी सहयोग सेल का गठन करेंगे। यह सेल जिला से लेकर अंचल और प्रखंड स्तर पर गठित होगा। सहयोग सेल में सेवारत पदाधिकारी का दायित्व यह होगा कि वह पोर्टल की निगरानी करेंगे और लंबित आवेदन और निस्तारण की स्थिति से सक्षम प्राधिकार को अवगत कराएंगे ताकि आवेदन और शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण हो सके।

समाधान शिविर को लेकर विभागों को भेजा जा चुका है पत्र

बता दें कि ग्रामीण अंचल में रहने वाले लोगों की समस्या 30 दिन में समाधान करने की दिशा में सरकार ने समाधान शिविर लगाने का निर्देश दिया है। इसके तहत प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन होने जा रहा है। इसकी शुरुआत 19 मई से होगी। इस शिविर के आयोजन को लेकर राज्य के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त, जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक को पत्र जारी कर समुचित दिशा-निर्देश जारी किया है। इसी पत्र को ध्यान में रखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने विभाग के पदाधिकारियों को सहयोग सेल गठित करने के लिए कहा है।