लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान । लकड़ीनवीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लकड़ीनवीगंज में सोमवार को अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा संबंधी जांच एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, सुरक्षा व्यवस्था एवं आपातकालीन निकास मार्गों का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने अस्पताल कर्मियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा आपात स्थिति में आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन कर्मी पापुंजय कुमार भी मौजूद रहे। अग्निशमन विभाग की टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया।







