लोकल डेस्क, राजीव कुमार भारती।
देवपुरा पंचायत भवन में राशन कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
एकमा प्रखंड के देवपुरा पंचायत भवन में राशन कार्ड बनाने एवं संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया तथा आवश्यक दस्तावेज जमा किए।
इस अवसर पर देवपुरा पंचायत की मुखिया गुड़िया देवी ने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए समय पर आवेदन करने की अपील की। शिविर में अरविंद कुमार सिंह उर्फ अंतिम सिंह, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर अनुराधा कुमारी, पंचायत सचिव विजयआनंद सोरेन, विकास मित्र रामवती देवी, मोतीलाल राम एवं आंगनवाड़ी सेविका संजू देवी उपस्थित रहीं। सभी ने आवेदकों का मार्गदर्शन करते हुए आवेदन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराया।
शिविर के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने पात्र लाभुकों को आवश्यक जानकारी दी तथा राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।







