Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सिवान के धार्मिक पर्यटन स्थलों को मिलेगा विकास का नया आयाम, DM ने किया निरीक्षण

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।

जरती माई मंदिर सहित तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों का लिया जायजा, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा।

सीवान। महाराजगंज जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा, भा.प्र.से. ने जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, ऐतिहासिक महत्व और विकास की संभावनाओं का जायजा लिया।

शारदीय नवरात्र के अवसर पर जिलाधिकारी जरती माई मंदिर, इंदौली (महाराजगंज) पहुंचे और मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर पूजा समिति की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। समिति की ओर से जिलाधिकारी को जरती माता की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जरती माई मंदिर, इंदौली (महाराजगंज), मां गढ़देवी मंदिर, बलिया पोखरा तथा यमुनागढ़ भवानी मंदिर, कोईरीगांवा (बड़हरिया) का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर समितियों एवं संबंधित पदाधिकारियों से संवाद कर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, आधारभूत संरचनाओं के विकास और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य जिले की धार्मिक आस्था से जुड़ी धरोहरों को बेहतर पहचान दिलाना और पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करना है। इन स्थलों पर सुविधाओं के विस्तार से श्रद्धालुओं को लाभ मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।