Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सिवान: संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर ग्रामीण संपर्क अभियान ने पकड़ी रफ़्तार

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी |

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए सिवान जिले में ग्राम संपर्क अभियान अब पूरी गति से आगे बढ़ रहा है। स्वयंसेवकों की टीमें प्रतिदिन गांवों का दौरा करते हुए लोगों से बातचीत कर रही हैं और उन्हें संघ की सौ साल की यात्रा, सामाजिक योगदान और विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दे रही हैं।

अभियान का लक्ष्य संघ की विचारधारा, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण की अवधारणा को अधिक से अधिक परिवारों तक पहुँचाना है। इसी क्रम में स्वयंसेवक घर–घर जाकर साहित्य बाँट रहे हैं और समाज में समरसता तथा सद्भाव का संदेश फैला रहे हैं।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सौहार्द बैठकों, सांस्कृतिक आयोजनों, युवा जागरण कार्यक्रमों और सामूहिक संवादों का आयोजन भी लगातार किया जा रहा है। यह विशेष अभियान नवंबर 2025 से शुरू होकर जनवरी 2026 तक जारी रहेगा।

सह जिला कार्यवाह विनोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि मंगलवार को रघुनाथपुर, बड़हरिया, मिशन महादेवा, मैरवा और आकोपुर में कई स्वयंसेवक सक्रिय रहे। अविनाश कुमार, संदीप कुमार, रामबाबू जी, भारद्वाज जी, गिरीश जी, राजन जी, राहुल जी, प्रशांत जी, संतालाल जी, प्रभात रंजन जी, बिनोद पाण्डेय, रंजीत भारतीय जी, मुरारी जी और राजेश जी ने इन क्षेत्रों में घर–घर जाकर लोगों से संपर्क किया और संघ की शताब्दी यात्रा से जुड़े संदेश साझा किए।