Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान अपडेट: 'पुस्तकालय से ही होगी विकसित समाज की स्थापना'

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।

सीवान। दारौंदा प्रखंड के छेरही पंचायत में मुख्य गेट एवं पुस्तकालय का उद्घाटन रविवार को विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, सारण स्नातक एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव एवं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पंचायत के विकास और शिक्षा को लेकर अपने विचार रखे।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि वे विकसित दरौंदा के लिए समर्पित हैं। छेरही पंचायत में पुस्तकालय का उद्घाटन विकसित समाज की स्थापना की दिशा में सर्वोच्च पहल है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय से विद्यार्थियों एवं युवाओं को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा और उनमें ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी।

सारण स्नातक एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि बिहार में महिलाओं को सम्मान मिला है। देश में महिलाओं को सम्मान देने में बिहार सर्वोपरि है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकसित सोच का परिचायक बताया।

समारोह को जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम यादव, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह, हरेंद्र कुशवाहा, 20 सूत्री अध्यक्ष बब्लू सिंह, सांसद प्रतिनिधि हितेश कुमार, मुखिया उमा कुमारी राय, शिक्षक योगेंद्र यादव, बीडीसी सदस्य अमित कुमार सिंह उर्फ भीम सिंह, संजय महतो, मानवेंद्र सिंह, सरपंच कमलेश प्रसाद, संजीत जायसवाल, राजकिशोर सिंह, दूधनाथ सिंह एवं अजय सम्राट ने संबोधित किया। समारोह का संचालन मुकेश राम ने किया।