Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान एसपी ने दारौंदा थाना के पीएसआई को किया निलंबित

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।

सीवान पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने सख्त कार्रवाई करते हुए दरौंदा थाना में पदस्थापित अनुसंधानकर्ता परि. पु.अ.नि. विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि दरौंदा थाना कांड संख्या-317/22 में अनुसंधान के दौरान संबंधित अधिकारी द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित नहीं किया गया।

यह मामला भा.द.वि. की धारा 385/387/307/34 एवं 27 आर्म्स एक्ट से जुड़ा था। आरोप पत्र में देरी के कारण 7 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय, सिवान ने अभियुक्त फिरोज (पिता-कलामुद्दीन, निवासी-बाल बंगरा, थाना-दरौंदा) को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 167(2) के तहत जमानत प्रदान कर दी।
जिला अभियोजन कार्यालय, सिवान से प्राप्त प्रतिवेदन में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित पदाधिकारी द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती गई, जिसके चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सिवान ने तत्काल प्रभाव से परि. पु.अ.नि. विजय कुमार को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, सिवान निर्धारित किया गया है तथा उन्हें सामान्य जीवन-यापन भत्ता दिया जाएगा।
सिवान पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कर्तव्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा