Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान के दारौंदा में 7 भूमिहीन महिलाओं को जमीन पर्चा

लोकल डेस्क, राजीव कुमार भारती।

भूमिहीन सात परिवारों को मिला भूमि बंदोबस्ती पर्चा, अभियान बसेरा-2 के तहत वितरित :- सीओ वेद प्रकाश नारायण।

सीवान/दारौंदा। बिहार सरकार के अभियान बसेरा-2 के तहत दारौंदा अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमिहीन परिवारों के बीच भूमि बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया गया। अंचलाधिकारी (सीओ) वेद प्रकाश नारायण ने सात लाभुक परिवारों को पर्चा सौंपते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को भूमि का अधिकार दिलाकर उन्हें स्थायी आवास की सुविधा उपलब्ध कराना है।

पर्चा प्राप्त करने वालों में सिरसाव पंचायत की रूनी देवी, शालू देवी एवं बेबी देवी तथा करसौत पंचायत की रामझरी देवी, मैना देवी, लालमती देवी एवं उमा देवी शामिल हैं।

इस अवसर पर अंचल नाजिर अमित कुमार, राजस्व कर्मचारी अमरेंद्र सिंह, बड़ा बाबू नितिन रजत, डीईओ ब्रजेश राज, विकास सिंह, धनु चौहान, अंचल अमीन शैलेश कुमार, परिचारी द्वारिका राम, बीसीसी प्रतिनिधि मुरारी सिंह तथा नंदकिशोर प्रसाद सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लाभुकों को भूमि संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।