Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती

सीवान। बिहार के न्यायिक हलकों में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सीवान सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

धमकी की गंभीरता को देखते हुए जिला विधिज्ञ संघ, सीवान के महासचिव नवेन्दू शेखर दीपक ने सभी अधिवक्ताओं के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार, कोर्ट कैंपस में सर्च अभियान जारी रहने के कारण किसी भी अधिवक्ता को सिविल कोर्ट परिसर में प्रवेश न करने की सलाह दी गई है। सभी अधिवक्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे दोपहर 12:00 बजे तक संघ भवन में ही सुरक्षित रहें। 

सीवान के जिला जज मोतीश कुमार सिंह,जिलाधिकारी और एसपी ने स्वयं कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। परिसर में डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता और क्यूआरटी (QRT) को तैनात किया गया। तकनीकी जांच के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है ताकि ई-मेल भेजने वाले का पता लगाया जा सके। 
प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर किसी भी जोखिम से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।