लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदा। अंचल कार्यालय में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कुल 16 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
राजस्व अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण और थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें 10 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि 6 मामले लंबित रहे। फरियादियों ने बताया कि जनता दरबार के माध्यम से मामलों का त्वरित समाधान होने से भूमि विवादों में काफी कमी आई है। इस अवसर पर आरओ रविंद्र राम, डीईओ इमरान अहमद, ब्रजेश राज सहित अन्य लोग एवं फरियादी उपस्थित थे।







