Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान: बंद घर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी

लोकल डेस्क, मुस्कान कुमारी |

सीवान: बिहार के सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मुख्य मार्ग के किनारे स्थित जमुनागढ़ कोइरीगांव बाईपास रोड पर वीरेंद्र शर्मा के मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने मेन गेट का ताला काटकर घर में घुसकर करीब साढ़े चार लाख रुपये से अधिक की संपत्ति साफ कर दी। चोरी गए सामान में दो लाख रुपये नकद, ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, महंगे कपड़े और अन्य कीमती सामान शामिल हैं।

परिवार गया था श्राद्ध में, चोरों ने उठाया फायदा

घटना उस समय हुई जब वीरेंद्र शर्मा का पूरा परिवार हातिमपुर गांव में अपने दिवंगत भाई नंदलाल शर्मा के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। घर पूरी तरह खाली होने के कारण चोरों को वारदात करने में कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने न सिर्फ मेन गेट का ताला काटा बल्कि अंदर जाकर आलमारी भी तोड़ डाली और आराम से सारा कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।

 बेटे ने आकर देखा ताला टूटा, घर में सब बिखरा

परिवार के सदस्यों को चोरी का पता तब चला जब वीरेंद्र शर्मा का पुत्र रविंद्र शर्मा दुकान का सामान लेने घर पहुंचा। उसने देखा कि मुख्य द्वार का ताला कटा हुआ है और अंदर कमरों में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। आलमारी के ताले टूटे हुए थे और नकदी-गहनों का कोई नामोनिशान नहीं था। घबराए रविंद्र ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और बड़हरिया पुलिस को दी।

 पुलिस मौके पर पहुंची, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

सूचना मिलते ही बड़हरिया थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे मकान की बारीकी से छानबीन की और आसपास लगे निजी व व्यावसायिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली। फिलहाल पुलिस इन फुटेज को खंगालने में जुटी है ताकि चोरों की शिनाख्त हो सके। पीड़ित रविंद्र शर्मा ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

चोरों ने दिन में ही दिया वारदात को अंजाम

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका मुख्य सड़क के किनारे होने के बावजूद चोरों के लिए सुरक्षित हो गया है। दिन के समय भी चोर बेखौफ होकर ऐसी वारदातें कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में बड़हरिया क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों में दहशत है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।