Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से 20 लाख की लूट, फायरिंग से दहशत

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान: जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान में घुसकर बदमाशों ने करीब 20 लाख रुपये के सोना-चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली।

इस दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर पूरे बाजार में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार, अपाचे बाइक पर सवार पांच अपराधी बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान पर पहुंचे और हथियार के बल पर लूटपाट करने लगे। बदमाशों ने दुकानदार को धमकाते हुए दुकान में रखे कीमती गहने और नगदी लूट ली। लूट की राशि करीब 18 से 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

वारदात के दौरान कई राउंड फायरिंग होने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है, जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।