Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मान

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

सीवान। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों एवं संस्थानों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी विवेक रंजन ने बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस क्रम में केटी भरोली मध्य विद्यालय के शिक्षक सह किसान भवन, दवन छपरा स्थित मतदान केंद्र संख्या 339 के बीएलओ विनोद कुमार सिंह एवं मनरेगा भवन के बूथ संख्या 269 की सेविका सोनी कुमारी को एसआईआर कार्य को सफलतापूर्वक एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने उनकी कार्यशैली और टीम के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान डीएम विवेक रंजन ने प्रस्तुति के माध्यम से किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य में ईमानदारी, पारदर्शिता और समयबद्धता बेहद जरूरी है, जिसे संबंधित कर्मियों ने पूरी निष्ठा के साथ निभाया है।

इसके साथ ही मनरेगा भवन से जुड़े एसआईआर कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अन्य कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाए रखने में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अन्य कर्मियों को भी इसी तरह लगन और निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक सशक्त होगी।