लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान । सीवान रेलवे स्टेशन सीवान के रेलवे कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी सीवान के सहायक मंडल अभियंता आशुतोष कुमार पांडेय रहे। कार्यक्रम का आयोजन रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान के प्रभारी निरीक्षक सुबाष चन्द्र यादव के नेतृत्व में किया गया। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और पूजा-अर्चना की।
इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, विवेक कुमार, गयास सरवर सहित रेलवे के अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।






