लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदाः प्रखंड के जलालपुर कॉलेज के समीप आयोजित होने वाले श्री हनुमत महायज्ञ को लेकर शनिवार को विधिवत भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण किया गया। आगामी 08 मार्च से प्रारंभ होने वाले इस महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।
भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम अशोक सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अरुण सिंह, ओम प्रकाश सिंह, मुखरधुन सिंह, अनिल यादव, अयोध्या यादव, सतेंद्र सिंह, पासपति सिंह, रामकिशुन पंडित, ठाकुर पंडित, श्रीभगवान पंडित, अतुल सिंह, रुपेश सिंह, राकेश सिंह, बबन गिरी, मंजीत सिंह, प्रेम सिंह, मास्टर सिंह, सोनू सिंह, बालेश्वर सिंह, चंदेश्वर सिंह, राजनाथ सिंह, अमित सिंह, कन्हैया सिंह, जितेंद्र गिरी एवं साधु मंगला दास के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पंडित आचार्य सुधांशु द्विवेदी एवं वैदिक संगम शास्त्री आचार्य अभीनेश तिवारी ने कहा कि ध्वजारोहण के साथ यज्ञ करने से समस्त सृष्टि का कल्याण होता है तथा यज्ञ से जीवों का कल्याण होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि तन, मन और धन से सहयोग कर इस महायज्ञ को सफल बनाएं।
आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान कथावाचक साधना शास्त्री द्वारा धार्मिक कथा का वाचन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बनेगा।







