Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान स्टेशन से 3.5 किलो चरस के साथ तीन तस्कर को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट सीवान की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीवान रेलवे स्टेशन से तीन चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 3.5 किलोग्राम चरस, चार मोबाइल फोन और ₹10,770 नकद बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 17 मार्च को आरपीएफ टीम स्टेशन परिसर में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या 2/3 के पश्चिमी छोर पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति बैठे दिखाई दिए। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान एक जूट के थैले से सात पैकेट चरस बरामद हुए, जिन्हें मुरादाबाद ले जाने की योजना थी। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने तस्करी की बात स्वीकार कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविन्द मिश्र उर्फ छोटे मिश्रा (42 वर्ष) अंसार अली (54 वर्ष) और मनोज मुसहर (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सभी सीवान जिले के गोरेया कोठी थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

आरपीएफ ने बरामद सामान और आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी सीवान को सौंप दिया है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक सुबाष चंद्र यादव के नेतृत्व में आरपीएफ टीम के अन्य जवान शामिल थे।