सीवान: 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान को लेकर 2 अगस्त को ब्रह्माकुमारीज की बैठक
लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।
सीवान/दारौंदा/महाराजगंज। ब्रह्माकुमारीज द्वारा 6 से 20 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले "10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा" महाअभियान के सफल संचालन को लेकर 2 अगस्त को शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का समय पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसका आयोजन ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र, हेल्थ पगलगंज में होगा।
आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में नशामुक्ति के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाना तथा स्वस्थ एवं संस्कारयुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना है। बैठक में विद्यालयों में 'नशा मुक्ति प्रतिज्ञा' कार्यक्रम आयोजित करने की सरल प्रक्रिया, अभियान की विस्तृत जानकारी तथा विद्यालय स्तर पर कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग की ओर से सभी प्रधानाचार्यों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से बैठक में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की गई है।







