Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सुगौली में मतदान के बाद लावारिस मिला बीवी पैड पर्चियों का लिफाफा

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार।

पूर्वी चंपारण के सुगौली विधानसभा क्षेत्र में मतदान समाप्त होने के बाद एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। मतदान के अगले दिन अमीर खान टोला स्थित मतदान केंद्र संख्या 219 के बाहर बीवी पैड से निकली पर्चियों से भरा एक लिफाफा लावारिस अवस्था में मिला।

ग्रामीणों को पर्चियां मिलने पर वहां भीड़ जुट गई और मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी की अफवाहें फैलने लगीं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने इस पर सफाई देते हुए बताया कि जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि बरामद लिफाफा वास्तविक मतदान से संबंधित नहीं है, बल्कि यह मॉक पोल की पर्चियां हैं, जिनका उपयोग मतदान शुरू होने से पहले परीक्षण के लिए किया जाता है। डीएम के अनुसार, पीठासीन अधिकारी से ईवीएम जमा कराते समय यह लिफाफा बैग से अनजाने में गिर गया था। इसे बरामद कर लिया गया है और निर्वाची पदाधिकारी को सुरक्षित सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना का मतदान प्रक्रिया या परिणामों पर कोई असर नहीं पड़ा है।

हालांकि, जिलाधिकारी ने इसे प्रशासनिक चूक मानते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सभी वोट पूरी तरह सुरक्षित हैं और मॉक पोल की पर्चियों का वास्तविक मतदान से कोई संबंध नहीं है। फिलहाल, प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है और क्षेत्र में शांति बनी हुई है। साथ ही, पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।