Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान 2025

लोकल डेस्क।

राष्ट्रीय सम्मान: कला संस्कृति के क्षेत्र उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान 2025 से नवाजे गये अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार।

मोतिहारी। भारतीय कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं अमूल्य योगदान के लिए देश-विदेश में चर्चित अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार को वर्ष 2025 का डॉ. बी. आर. अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया है। यह सम्मान ग्लोबल आईकॉन ऑफ इंडिया ई-मैगजीन की ओर से प्रमाण पत्र संख्या GII/DRBARS/2025/92 के अंतर्गत दिया गया।

ग्लोबल आईकॉन ऑफ इंडिया द्वारा ईमेल के माध्यम से मधुरेंद्र कुमार को इस सम्मान की औपचारिक सूचना देते हुए बधाई संदेश प्रेषित किया गया। साथ ही डाक द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र, सम्मान मेडल एवं स्मृति चिन्ह भेजकर वर्ष 2025 के डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान से विधिवत सम्मानित किया गया।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार अपनी विशिष्ट रेत कला के माध्यम से वर्षों से भारतीय कला, संस्कृति और सामाजिक चेतना को नई पहचान दे रहे हैं। उन्होंने स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक संदेशों और महान विभूतियों को समर्पित हजारों रेत कलाकृतियों का सृजन कर देश-विदेश में भारत की सांस्कृतिक छवि को सशक्त किया है। 

हाल ही में 21 दिसम्बर को नालंदा जिले में आयोजित तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव के समापन अवसर पर अपनी विशेष रेत कलाकृति निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार को बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने व्यक्तिगत रूप से महोत्सव के मुख्य मंच पर सम्मानित कर उनकी कला की प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी थी।

डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान मिलना उनके निरंतर परिश्रम, रचनात्मक साधना और कला के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस उपलब्धि पर कला जगत, सामाजिक संगठनों और उनके प्रशंसकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे बिहार सहित पूरे देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।