लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
NTA द्वारा आयोजित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आज परिणाम घोषित हुआ जिसमें अगस्त दुबे पुत्र श्री मुकेश दुबे एवं कुसुम देवी ग्राम बग़ौरा 300 में 265 अंक (88.33%)मानव सिंह पुत्र श्री मानवेंद्र सिंह एवं रेखा देवी 300 में 226 अंक (75.33%) एवं प्रिंस गुप्ता पुत्र श्री पंकज गुप्ता एवं रूबी देवी 189 अंक प्राप्त करके सैनिक स्कूल में कक्षा 6th में दाखिला हेतु क्वालीफाई किए हैं वहीं प्रियांशु सिंह पुत्र सुनील सिंह एवं बबीता देवी ग्राम महुअल 400 में 300 अंक प्राप्त किए प्रियांशु का चयन कक्षा 9th के लिए हुआ है ये सभी छात्र PM Classes बागौरा में सैनिक स्कूल एवं नवोदय विद्यालय की तैयारी करते थे।
PM Classes के डायरेक्टर प्रियेश मिश्रा ने सभी चयनित छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी मिश्रा ने अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों को ऐसे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जरूर करवाएं जिससे उन्हें कम उम्र में ही ऐसे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिले। चयनित छात्रों के अभिभावकों में खुशी का माहौल था इस उपलब्धि पर गांव के आचार्य श्री जीतेन्द्र नाथ पांडे, मुकेश दुबे, मानवेंद्र सिंह,वीर बहादुर यादव, वीरेंद्र शर्मा, भीम सिंह, अजय यादव हितेश कुमार आदि ने बच्चों एवं PM Classes की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी






