Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सोनाली बेंद्रे ने सराहा 'इत्ती सी खुशी', कहा: दिल छू गया शो

एंटरटेनमेंट डेस्क, आर्या कुमारी |

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे सोनी सब के नए टेलीविजन शो 'इत्ती सी खुशी' से गहरे प्रभावित हुई हैं। उन्होंने इस शो की सरलता और भावनात्मक गहराई की भरपूर तारीफ की है।

सोनाली का विशेष संदेश

अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि सामान्यतः वे किताबों की सिफारिश करती हैं, परंतु इस बार उन्होंने दर्शकों से 'इत्ती सी खुशी' देखने का आग्रह किया है। सोनाली ने इस शो को अत्यंत सरल, ईमानदार और हृदयस्पर्शी बताया है।

सोनाली बेंद्रे ने कहा, "बहुत समय बाद किसी शो ने उनके दिल को इतनी सच्चाई से छुआ है। इत्ती सी खुशी को उन्होंने नई ताज़गी की सांस बताते हुए कहा, इस शो में भावनाओं और हल्के-फुल्के पलों का बेहतरीन संतुलन है, इसलिए मैं इसे देखकर वास्तव में आनंद ले रही हूँ। उम्मीद है आप सब भी इसे देखेंगे और अपनी-अपनी 'इत्ती सी खुशी' पाएँगे।"

सुम्बुल तौकरी का आभार

शो की मुख्य अभिनेत्री सुम्बुल तौकरी ने सोनाली बेंद्रे के प्रशंसापूर्ण शब्दों का जवाब देते हुए लिखा, "आपके इतने प्यारे शब्दों के लिए दिल से आभारी हूँ सोनाली मैम। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है, ख़ासकर इसलिए क्योंकि मैं हमेशा से आपके काम की बड़ी प्रशंसक रही हूँ। यह प्रोत्साहन मेरे लिए और भी खास है। न्विता की यात्रा मेरे दिल के बहुत करीब है और मुझे खुशी है कि यह दर्शकों से वैसे ही जुड़ रही है, जैसी हमने उम्मीद की थी।"

प्रसारण समय

'इत्ती सी खुशी' सोमवार से शनिवार तक रात 9 बजे सोनी सब पर प्रसारित होता है। यह शो अपनी सादगी और दिलचस्प कहानी के लिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।