Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सोना पहली बार ₹1.5 लाख के पार, एक दिन में ₹7,000 की छलांग

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमतों में जारी तेजी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। कीमती धातुओं के बाजार में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। सोमवार को जहां चांदी पहली बार 3 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंची, वहीं मंगलवार को सोना भी इतिहास रचते हुए पहली बार 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया।

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। एक ही दिन में सोना करीब 7,000 रुपये महंगा होकर 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को सोना 1,45,639 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि मंगलवार को कारोबार की शुरुआत 1,45,500 रुपये से हुई और दिन चढ़ने के साथ इसमें तेज उछाल आया।

जनवरी महीने में ही सोने की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। महीने के शुरुआती 20 दिनों में 24 कैरेट सोना 17,053 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है। खास बात यह है कि बीते दो दिनों में ही सोने की कीमतों में लगभग 9,983 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। 5 फरवरी एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स का भाव पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन 1,42,517 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

सोने की तेजी का असर घरेलू सर्राफा बाजार में भी साफ नजर आया। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 24 कैरेट सोना 1,43,946 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो मंगलवार को बढ़कर 1,46,380 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस तरह एक ही दिन में 2,434 रुपये की बढ़त दर्ज की गई।

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल देखने को मिला। घरेलू बाजार में चांदी सोमवार को 2,93,975 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, जो मंगलवार को बढ़कर 3,04,863 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं MCX पर चांदी का वायदा भाव 3,27,998 रुपये प्रति किलो के स्तर तक चढ़ गया।

IBJA के अनुसार, सोना और चांदी के दाम पूरे देश में एक समान होते हैं, लेकिन गहनों की खरीदारी के दौरान इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्ज अलग से देना होता है, जिससे अंतिम कीमत बढ़ जाती है।