Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

स्कॉर्पियो और बाईक की टक्कर में घायलो की इलाज के दौरान मौत

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान: दारौंदा थाना क्षेत्र के  मांझी-बरौली मुख्य पथ पर रविवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। हादसे के बाद मडसरा मठिया गांव में मातम पसरा हुआ है।

मृतकों की पहचान दारौंदा थाना क्षेत्र के मडसरा मठिया निवासी टुनटुन साह के पुत्र करण कुमार तथा राजेश्वर ठाकुर के पुत्र प्रियांशु ठाकुर के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक अशोक ठाकुर का पुत्र हिमांशु ठाकुर बताया जा रहा है, जिसका इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि तीनों दोस्त बैदापुर बिशुनपुरा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट देखकर एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दारौंदा थाना क्षेत्र के रंगरौली गांव के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। वहीं स्कॉर्पियो भी नियंत्रण खोकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों एवं स्वजनों की मदद से तीनों घायलों को आनन-फानन में महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए सभी को सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रविवार की रात करण कुमार और प्रियांशु ठाकुर की मौत हो गई। 
दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।करण कुमार एवं  प्रियांशु ठाकुर इंटर का छात्र था, तीनो काफी गहरी दोस्ती थी, करण का भाई आर्दश कुमार, बहन लक्ष्मी कुमारी, राधिका कुमारी, छठिया देवी तीनो बहनों की शादी हो चुकी है, माँ कृष्णवती देवी एवं पिता टुनटुन साह का रो रोकर बुरा हाल हो गया है, वहीँ प्रियांशु ठाकुर की मौत के बाद भाई प्रिंस ठाकुर, करण ठाकुर, बहन रानी कुमारी, माँ इंदु देवी एवं पिता राजेश्वर ठाकुर का रो रोकर बुरा हाल हो गया है,