Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

स्टेशन पर महिला ने दिया बच्ची को जन्म

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : सीवान गाड़ी संख्या 04731 समस्तीपुर स्पेशल के जनरल कोच में यात्रा के दौरान एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तत्परता दिखाते हुए ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत सहायता प्रदान की। इस दौरान महिला ने एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत धलमतपुर गांव निवासी संजीत साहनी अपनी पुत्री विद्या कुमारी के साथ सिरसा से समस्तीपुर जा रहे थे। यात्रा के दौरान ट्रेन के सीवान रेलवे स्टेशन पहुंचते ही विद्या कुमारी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसी बीच उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट सीवान के पाली प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल धर्म प्रकाश मिश्रा एवं कांस्टेबल विनोद कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। रेलवे कर्मियों ने महिला एवं नवजात को सुरक्षित ट्रेन से उतारकर एंबुलेंस की व्यवस्था की तथा बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया।

परिजनों ने आरपीएफ की तत्परता और मानवीय सहयोग की सराहना की। रेलवे द्वारा संचालित **‘ऑपरेशन मातृशक्ति’** के तहत समय पर मिली मदद से जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा एवं आपात स्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।