लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना।
लायन्स क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रो सिटी ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया स्वच्छता एवं बाल कटाई कार्यक्रम
बीरगंज: लायन्स क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रो सिटी, डिस्ट्रिक्ट 322S के तत्वावधान में बीरगंज स्थित त्रिजुद्ध स्कूल में अध्ययनरत दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए ‘स्वच्छता एवं बाल कटाई कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। “Cleanliness Builds Confidence, A Fresh Look Brings Joy” के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, 18 दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को निःशुल्क बाल कटाई की सेवा प्रदान की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन्स क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रो सिटी की अध्यक्षा लायन पिया सिंह ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्लब “We Serve | We Care | We Empower” की भावना के साथ समाज के वंचित एवं विशेष आवश्यकता वाले वर्गों की सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता केवल स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के लिए भी महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्षा लायन पिया सिंह, महेश साह कानू, प्रवीण पराजुली, पत्रकार लालबाबू सिंह, कंचनजंगा स्कूल के निदेशक मार्टिन मोक्तान, सचिव लायन नेल्सन भंडारी, सह-सचिव लायन प्रसिद्धि आनंद सिंह, पूर्व अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता सहित क्लब की सदस्य श्रुति गुप्ता, श्वेता गुप्ता और संजना बरनवाल की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न ब्यूटी पार्लरों की विशेषज्ञों प्रतिमा साह, संगीता गिरी (क्वीन ब्यूटी पार्लर), सीमा साह (दुर्गा ब्यूटी पार्लर), सावित्री श्रेष्ठ (क्वीन ब्यूटी पार्लर) और आयुषी बरनवाल ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें निःशुल्क बाल कटाई की सुविधा भी दी गई। आयोजकों ने कहा कि ऐसे सेवा-कार्य समाज के विशेष आवश्यकता वाले वर्ग के प्रति संवेदनशीलता, सहयोग और सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।







