Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हरि खेतान बहुमुखी कैंपस समिति का पुनर्गठन, डॉ. रामअवतार खेतान अध्यक्ष

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।
हरि खेतान बहुमुखी कैंपस समिति का पुनर्गठन, डॉ. रामअवतार खेतान अध्यक्ष

रक्सौल: हरि खेतान बहुमुखी कैंपस, बीरगंज की संचालन समिति का पुनर्गठन किया गया है। कैंपस प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत नई पदाधिकारी टीम का सर्वसम्मति से चयन किया गया है।

कैंपस प्रशासन ने बताया कि नवगठित समिति से कैंपस की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, संस्थागत विकास तथा समग्र प्रगति के लिए सक्रिय और प्रभावकारी भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है।

पुनर्गठित संचालन समिति में डॉ. रामअवतार खेतान को अध्यक्ष, हरि प्रसाद गौतम को उपाध्यक्ष तथा सुरेश कुमार रंगटा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसी प्रकार वेदबहादुर कार्की और बर्जित कौर सदस्य, किशोरी राय सदस्य सचिव तथा जयप्रकाश खेतान सलाहकार के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

कैंपस प्रशासन ने सभी शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी, अभिभावक एवं सरोकारवाला पक्षों को नई समिति की जानकारी देते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।