Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हसनपुरा में गठित धावा दल ने दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

प्रतिनिधि, हसनपुरा 

श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन सीवान के निर्देशालोक में गठित धावा दल के माध्यम से सीवान जिलान्तर्गत हसनपुरा प्रखंड में बुधवार को अपना भोजनालय एवं शिवानी बिरयानी एण्ड अण्डा रोल, हसनपुरा के प्रतिष्ठानों से कुल 02 बाल श्रमिकों को स्थानीय थाना के सहयोग से विमुक्त कराकर सीडब्लूसी को सुपुर्द कर दिया गया है।

उक्त धावा दल में विशाल कुमार सिंह, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, हसनपुरा, सिद्धार्थ पराशर, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, बसंतपुर, सौरभ सुमन, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, दरौंदा, एवं एम एच नगर, हसनपुरा सीवान के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल भी शामिल थे। प्रभारी श्रम अधीक्षक, सीवान द्वारा श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, हसनपुरा को उक्त नियोजक के विरूद्ध यथाशीघ्र प्राथमिकी दर्ज करने एवं अन्य अनुवर्ती कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।