Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हादसे में ट्रक का पहिया महिला के सिर पर चढ़ा, मौके पर मौत

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार।

भागलपुर में मंदिर जा रही मां-बेटे की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे को हल्की चोट आई। परिजनों के अनुसार, मृतका मुन्नी देवी ने बेटे की नौकरी के लिए मन्नत मांगी थी और मन्नत पूरी होने के बाद वह हर साल नवरात्र की अष्टमी को मंदिर जाती थीं। इस बार भी वह प्रसाद चढ़ाने के लिए बेटे के साथ दुर्गा मंदिर जा रही थीं।

रास्ते में ट्रक की टक्कर से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े। तभी ट्रक का पहिया महिला के सिर पर चढ़ गया, जिससे उनका सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पूजा का सामान बिखरा पड़ा था। मृतका की पहचान गुहारियान निवासी अनिल यादव की पत्नी मुन्नी देवी (45) के रूप में हुई है। हादसा लोदीपुर थाना क्षेत्र के माछीपुर के पास हुआ।

मृतका की सास ने बताया कि मुन्नी देवी के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे पीयूष की आर्मी में नौकरी लगने के बाद वह प्रसाद चढ़ाने जा रही थीं। इसी दौरान ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी, जिससे हादसा हो गया। बेटे को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने गोराडीह सड़क पर करीब दो घंटे तक जाम लगाया और मुआवजे की मांग की। पुलिस और स्थानीय समाजसेवियों के समझाने पर जाम हटाया गया। लॉ-एंड-ऑर्डर DSP नवनीत कुमार ने बताया कि ट्रक जब्त कर लिया गया है, लेकिन ड्राइवर फरार है। उसकी तलाश जारी है। मृतका के बेटे से पूछताछ की जाएगी और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।