Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों पर शिकंजा, 4 तस्कर गिरफ्तार

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

देहरा। ‘नशा मुक्त हिमाचल’ अभियान के तहत देहरा पुलिस ने जिले के दो अलग-अलग स्थानों से चार मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से हेरोइन और चरस बरामद हुई है तथा उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं।

देहरा जिला पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने समाचार एजेंसी यूनीवार्ता को बताया कि ज्वालामुखी पुलिस नशे के सेवन और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रही है। गश्त के दौरान पुलिस ने वडोली गांव के मनीष कुमार और 21 वर्षीय शिवंश चौधरी की तलाशी लेकर उन्हें गिरफ्तार किया।

तलाशी में उनके पास से चार ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। इस आधार पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 61-85 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

उन्होंने बताया कि उसी दिन एक अन्य कार्रवाई में ‘बेबे दी पट्टियां’ के पास संदेह के आधार पर दो और युवकों की तलाशी ली गई। उनकी पहचान 22 वर्षीय अंकित कुमार उर्फ अंकू और 22 वर्षीय आर्यन उर्फ लड्डा के रूप में हुई, जो कांगड़ा जिले के निवासी हैं।

पुलिस ने इनके पास से 30 ग्राम चरस जब्त की। इस मामले में भी ज्वालामुखी थाने में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है।