Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

होंडा कप सीजन-1 का खिताब महाराजगंज क्रिकेट टीम ने जीता

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

सीवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के सेट बालबंगरा भीखाबांध दरगाह फील्ड पर आयोजित होंडा कप सीजन-1 का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। फाइनल मैच में महाराजगंज क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिवान क्रिकेट टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में महाराजगंज क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिवान क्रिकेट टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 213 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराजगंज क्रिकेट टीम ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए तीन गेंद शेष रहते 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

मैच की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। टॉस महाराजगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सबीना जावेद और दारौंदा प्रखंड प्रमुख उमेश सिंह ने संयुक्त रूप से उछालकर किया। इस दौरान मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि महाराजगंज विधायक हेम नारायण शाह, दारौंदा विधायक करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, संजय सिंह राजपूत, अमरजीत सिंह और भानु प्रताप सिंह रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में युवराज सुधीर सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर दारौंदा विधायक करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने क्रिकेट मैदान के जीर्णोद्धार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि होंडा कप सीजन-2 से पहले मैदान का कायाकल्प किया जाएगा और इसे पूरी तरह सज-धज कर तैयार किया जाएगा।