Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

11 जुलाई को CM नीतीश देंगे राज्य के 1 करोड़ 11 लाखो लोगों को पेंशन का तोहफा

स्टेट डेस्क , श्रेयांश पराशर |
बिहार सरकार 11 जुलाई को राज्यभर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत एक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस दिन एक करोड़ 11 लाख लाभार्थियों के खातों में सीधी डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि भेजेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 जुलाई को बिहार के एक करोड़ 11 लाख पेंशनधारकों को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से कुल 1227 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित करेंगे। यह राशि छह विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को दी जाएगी। खास बात यह है कि इस बार पेंशन की राशि बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है, जो पहले 400 रुपये थी। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में लोगों को एक साथ बढ़ी हुई पेंशन का भुगतान किया जाएगा।

सरकार ने इस कार्यक्रम को पूरे राज्य में उत्सव की तरह मनाने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार को इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम का आयोजन राज्य के सभी 38 जिलों, 534 प्रखंड मुख्यालयों, 8053 ग्राम पंचायतों और लगभग 43,790 राजस्व गांवों में किया जाएगा। इसमें 60 लाख से अधिक लाभार्थियों के भाग लेने की संभावना है।

सभी आयोजन स्थलों पर मुख्यमंत्री के संबोधन को सीधे प्रसारित करने की व्यवस्था की गई है। साथ ही भोजन, पेयजल और बैठने की पर्याप्त सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। पांच मिनट की एक लघु फिल्म और एक मिनट का टीवी विज्ञापन भी प्रसारित किया जाएगा ताकि योजना की जानकारी सभी को मिल सके।

यह पहल राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है और लाखों बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग और वंचित वर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।