Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, बाजारों में बढ़ी रौनक

स्टेट डेस्क, मुस्कान कुमारी।

नहाय-खाय से उदीयमान सूर्य को अर्घ्य तक चार दिन चलेंगे अनुष्ठान; पूजन सामग्री की दुकानों पर शुरू हुई खरीदारी

पटना। लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान को लेकर घरों से लेकर बाजारों तक तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ पूजा की सामग्री से दुकानें सजने लगी हैं और व्रती परिवारों ने खरीदारी शुरू कर दी है।

छठ महापर्व में शुद्धता, नियम और संयम का विशेष महत्व है। इस दौरान व्रती भगवान सूर्य और छठी मइया की पूजा-अर्चना करते हैं। पर्व के चारों दिन अलग-अलग धार्मिक परंपराओं और अनुष्ठानों का पालन किया जाता है।

13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी शुरुआत

छठ पूजा के पहले दिन 13 नवंबर को नहाय-खाय का विधान होगा। इस दिन व्रती सुबह स्नान कर भगवान सूर्य की आराधना करेंगे और चार दिवसीय व्रत का संकल्प लेंगे। इसके बाद मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी तैयार की जाएगी।

इस भोजन को छठी मइया को अर्पित करने के बाद व्रती ग्रहण करेंगे। परिवार के अन्य सदस्यों के बीच भी प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसी के साथ छठ महापर्व के अनुष्ठान की शुरुआत होगी।

14 नवंबर को खरना, शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

महापर्व के दूसरे दिन 14 नवंबर को खरना मनाया जाएगा। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखेंगे। शाम को स्नान के बाद छठी मइया की पूजा की जाएगी। इसके बाद गुड़ से बनी खीर, घी से तैयार रोटी और केले का भोग लगाया जाएगा।

पूजा के बाद व्रती खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगे और परिवार तथा परिचितों के बीच वितरित करेंगे। खरना के साथ ही लगभग 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होगी।

15 नवंबर को डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

छठ के तीसरे दिन 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इस दिन व्रती पूजा की सामग्री से सजे सूप और दउरा लेकर गंगा घाटों, नदियों और तालाबों की ओर जाएंगे।

घाटों पर छठी मइया की पूजा-अर्चना और पारंपरिक गीतों के बीच डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर जुटेंगे।

16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य, व्रत का होगा पारण

महापर्व के अंतिम दिन 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सुबह सूर्योदय के समय व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके बाद व्रत का पारण किया जाएगा। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न होगा।

छठ पूजा में शुद्धता और सात्विकता का विशेष महत्व

छठ पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। यह भगवान सूर्य और छठी मइया की उपासना का पर्व है। मान्यता है कि व्रती परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

इस दौरान घरों की साफ-सफाई और प्रसाद की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। छठ पूजा वाले घरों में चार दिनों तक सात्विक भोजन किया जाता है। कई परिवारों में इस अवधि में लहसुन और प्याज का सेवन भी नहीं किया जाता।

बाजारों में सजीं पूजन सामग्री की दुकानें

छठ महापर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। प्रमुख चौराहों और बाजारों में अस्थायी दुकानें सज गई हैं। यहां नया चावल, गुड़, सूप, दउरा, गन्ना, फल और फूल सहित पूजा की जरूरी सामग्री उपलब्ध है।

पूजा में इस्तेमाल होने वाले सूप और दउरा ओडिशा तथा झारखंड से मंगाए गए हैं। वहीं, घाघरा नींबू की आपूर्ति मुजफ्फरपुर से हुई है। संतरे मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से मंगाए गए हैं। बाजारों में सेब, केला और अन्य मौसमी फलों की भी आवक बढ़ गई है।

दुकानदारों को उम्मीद है कि छठ की तिथियां नजदीक आने के साथ खरीदारी में और तेजी आएगी। आने वाले दिनों में बाजारों और घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है।