Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

13 साल बाद ‘मृत’ किशोर बंगालीनाथ आश्रम में जीवित मिला

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

बुलंदशहर जिले के सूरजपुर टीकरी गांव में 13 साल पहले सर्पदंश से मृत समझा गया एक किशोर जीवित मिला है। हरियाणा के पलवल स्थित बंगालीनाथ बाबा के आश्रम में युवक के मिलने की खबर से परिजन खुशी से झूम उठे। शुक्रवार शाम जब बाबा युवक को लेकर गांव पहुंचे तो ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया गया कि शनिवार शाम बाबा बंगालीनाथ युवक को दोबारा अपने आश्रम ले गए।

गांव सूरजपुर टीकरी निवासी सुखपाल सैनी का 13 वर्षीय बेटा दीपू 13 वर्ष पूर्व भूसे की कोठरी से दरांती निकालते समय सांप के काटने से मृत घोषित हुआ था। परिजनों ने उसके शव को ब्रजघाट स्थित गंगा में प्रवाहित कर दिया था। बाद में सपेरे शव को निकालकर पलवल के नागल गांव स्थित बंगालीनाथ बाबा के आश्रम ले गए। बाबा ने दीपू के सिर से बाल उखाड़कर देखा और दावा किया कि वह जीवित हो सकता है। बाबा के अनुसार, उन्होंने दीपू को अपने बंगाल स्थित गुरु के पास उपचार के लिए भेजा, जहां वह फिर से जीवित हो गया।

बाबा बंगालीनाथ के मुताबिक, इलाज के बाद दीपू को पलवल आश्रम पर वापस लाया गया। जब दीपू की मां सुमन देवी को बेटे के जीवित होने की सूचना मिली तो वे तुरंत आश्रम पहुंचीं। अपने पुत्र को सामने जीवित देख वे दंग रह गईं और उसे घर ले जाने की गुहार लगाई।

हालांकि, बाबा बंगालीनाथ ने दीपू को लौटाने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, “हम स्वयं आपके पुत्र को लेकर गांव आएंगे।” शुक्रवार देर शाम जब बाबा दीपू को लेकर सूरजपुर टीकरी पहुंचे, तो परिजनों ने उसे गले लगाकर रोना शुरू कर दिया।

दीपू के पिता सुखपाल सैनी ने बताया कि बाबा शनिवार को दीपू को फिर से आश्रम लेकर चले गए और उन्होंने साफ कहा कि वह अब वहीं रहेगा। दीपू पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था, और उसका इस तरह लौट आना पूरे गांव के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है।